Skip to main content

Naradsamvad

ट्रक अर्टिगा कार हादसे में छः लोगो की मौके पर मौत दो ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

मृतकों की फाइल फोटो।

बाराबंकी।सोमवार की देर रात देवा फतेहपुर सड़क मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के पास हुए ट्रक व अर्टिगा कार हादसे में 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर घायलों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतको में एक महिला दो बच्चे शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग बिना नम्बर की अर्टिगा कार पर सवार होकर बिठूर से गंगा स्नान करके वापस घर लौट रहे थे। तभी देवा फतेहपुर सड़क मार्ग पर कार और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी। हादसे में क़स्बा फतेहपुर के मौलवीगंज निवासी प्रदीप रस्तोगी, इनकी पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), पुत्र नितिन (35), पुत्र कृष्णा (15), कार चालक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र खड़ेहरा गांव निवासी श्रीकांत (40) और महेंद्र मिश्र उर्फ बाला (45) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि इंद्रकुमार मिश्र (50 ) और विष्णु नाग (15) की रात में इलाज के दौरान केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इस प्रकार अब तक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। आठ लोग एक ही कार में सवार थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सभी मृतकों के शवों का पीएम कराया जा रहा है।

ALSO READ  बाराबंकी में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते तीन गिरफ्तार, 1350 बोतलें बरामद
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!