Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ वातावरण

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

बाराबंकी।युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे “शक्ति संवर्धन 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ” की तैयारी का शुभारंभ रविवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। यह भव्य आयोजन आगामी 26 से 29 नवम्बर 2025 तक नगर के पल्हरी चौराहा, जेब्रा पार्क में संपन्न होगा।भूमि पूजन समारोह में शांतिकुंज से पधारी टोली के टोली नायक एवं प्रखर प्रज्ञा पुराण वक्ता श्याम बिहारी दुबे के नेतृत्व में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण व यज्ञाग्नि के बीच वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। दुबे ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गायत्री यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह सामाजिक, मानसिक और आध्यात्मिक शुद्धि का माध्यम है। यज्ञ के माध्यम से व्यक्ति का अंतःकरण निर्मल होता है और राष्ट्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम के दौरान अपर न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश शुक्ला एवं एमएलसी अंगद सिंह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अयोध्या जोन प्रभारी देशबंधु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला समन्वयक ए.पी. शर्मा, सह-समन्वयक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश दीक्षित, रामकरण सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, हरिशंकर शुक्ला, सतीश अग्निहोत्री, चक्रेश पांडे, राम शंकर गुप्ता, संजय मिश्रा, बहोरी प्रसाद शुक्ला घनश्याम शुक्ला,डॉ संजय तिवारी, उमाकांत बाजपेई, पूनम सिंह,शांति दीक्षित, रमेश मौर्य,सुधा सिंह, शशि सिंह, कौशल्या सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, मीना सिंह जयशंकर सिंह, सरिता सिंह, विनीता सिंह, उषा शुक्ला, आरती मिश्रा, दिनेश बाजपेई सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461785
Total Visitors
error: Content is protected !!