Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

त्रिलोकपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीज को दी गई निशुल्क दवाइयां

त्रिलोकपुर बाराबंकी।रामनगर तहसील के त्रिलोकपुर गांव में बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 95 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें से 63 को बुखार पाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में डॉ. दिव्या, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्चना और एएनएम शिव कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। डॉक्टरों दिव्या सिंह और सीमा ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं। शिविर में 87 ब्लड सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 63 में बुखार की पुष्टि हुई।शिविर में शिवमंगल (34), रामकिशोर (56), शीला (63) और आराध्या (6) जैसे मरीजों का इलाज किया गया। सीएससी अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव ने बताया कि त्रिलोकपुर पीएससी क्षेत्र और आसपास के गांवों में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में, त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत का निरीक्षण भी किया गया। मुख्य स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में सफाई कर्मचारी नूर मोहम्मद और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबू यज्ञसैनी के नेतृत्व में दवाइयों का छिड़काव कराया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. दिव्या सिंह, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्चना और अनुज मिश्रा सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

ALSO READ  गोंडा में ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और पायल बरामद
Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609788
Total Visitors
error: Content is protected !!