रिपोर्ट-विवेक शुक्ला

बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के तत्वाधान में दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम जिला कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में रविवार को संपन्न हुआ। दुर्गा वाहिनी पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजिका कल्पना,साध्वी श्रद्धा चैतन्य,दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका डॉ मुद्रा एवं जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष बाला चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से महिषासुर मर्दिनी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। दुर्गा सप्तशती दुर्गा चालीसा के साथ ही शस्त्र पूजन भी किया गया।
दुर्गा वाहिनी क्षेत्र संयोजिका कल्पना ने कहा कि माता सीता सावित्री हम सब में सुंदरम के रूप में विद्यमान है। राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए अच्छी दृष्टि व चिंतन नारी शक्ति में विकसित हो इसके लिए निरंतर दुर्गा वाहिनी हिंदू समाज में कार्य कर रही है।
साध्वी श्रद्धा चैतन्य ने आशीर्वचन में कहा कि हम सब हिंदू हैं संस्कृतिक जीवन पद्धति से समाज और राष्ट्र का उत्थान करना है। जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष बाला चतुर्वेदी ने कहा कि अच्छे स्वस्थ्य समाज के निर्माण में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है।
दुर्गा वाहिनी अवध प्रांत संयोजिका डॉ मुद्रा ने नशा मुक्त समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया।
इसके उपरांत लव जिहाद,धर्मांतरण,गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की सैकड़ो बहनों ने जिला कोऑपरेटिव बैंक से नाका सतरीख चौराहे से शौर्य संचालन निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य जिला मंत्री राहुल कुमार विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा मातृशक्ति जिला संयोजिका कमलेश शुक्ला दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका लीना श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल,जिला सह संस्कार प्रमुख डॉ मुदिता पाठक,नगर सह मंत्री सौरव गुप्ता,आशा सिंह,सोनी सिंह,रेखा रस्तोगी आदि उपस्थित रही।































