Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अमोली दुर्गा महोत्सव में हुआ जवाबी कीर्तन का आयोजन

रिपोर्ट-विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।
ग्राम पंचायत अमोली कला में आयोजित नवदुर्गा महोत्सव में शनिवार की शाम जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रबंधक रविकांत मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कस्बा अध्यक्ष रामनगर रामशरण पाठक एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन हैदरगढ़ आलोक तिवारी ने माँ की आरती करके किया। इसके बाद हमीरपुर से आई दुर्गेश नंदिनी व बाराबंकी के कमल के बीच सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ। मुकाबले में कोई किसी से कम नही था। गीतों के माध्यम से जमकर सवाल जवाब हुए एक दूसरे पर जमकर तंज भी कसे गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पाण्डाल गूंज उठा।
इस मौके पर समित संस्थापक रामकुमार मिश्रा (बब्बू ) अध्यक्ष अमित मिश्रा ,आदित्य तिवारी सतीश मिश्रा, रामजी मिश्रा, वैभव मिश्रा जीतू सर्वेश तिवारी ,आदर्श मिश्रा ,विकाश मिश्रा,अनमोल मिश्रा अभय सिंह आदि तमाम भक्तजन मौजूद रहे |

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339407
Total Visitors
error: Content is protected !!