रिपोर्ट-विवेक शुक्ला(नारद संवाद न्यूज़)
डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी ने पुलिस बल संग शहर में किया निरीक्षण
बाराबंकी। आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर के व्यस्ततम व संवेदनशील इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च / रूट मार्च निकाला।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गी ने एसडीएम सदर, सीओ सिटी और भारी पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि—
“त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत सतर्कता और गश्त और भी तेज कर दी गई है।”

मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन नंबर 112 व अन्य सुरक्षा सेवाओं की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने साफ-साफ कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उपद्रव पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।
फ्लैग मार्च के दौरान रास्ते भर लोगों ने पुलिस प्रशासन का स्वागत किया और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान चौकसी बढ़ाई जाएगी और किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।































