रिपोर्ट-विवेक शुक्ला
सीओ गरिमा पंत ने महिला पुलिस बल संग दिलाया सुरक्षा का भरोसा
रामनगर (बाराबंकी)। महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर शुक्रवार की शाम मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत रामनगर में पुलिस प्रशासन ने भव्य फ्लैग मार्च निकाला।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजय वर्गी के निर्देश पर आयोजित इस मार्च का नेतृत्व सीओ रामनगर गरिमा पंत ने किया। शाम करीब 5:30 बजे सीओ कार्यालय से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए नगर पंचायत की गलियों व मुख्य बाज़ारों तक पहुँचा।मार्च में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं।


































