Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read
oplus_0

रामनगर बाराबंकी।बाराबंकी जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में गुरुवार की रात करीब 9 बजे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तर की उपाधि प्राप्त अपर्णा यादव का प्रथम आगमन हुआ। उनके स्वागत हेतु विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राहुल कुमार, इंद्रेश दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लोधेश्वर महादेव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।अपर्णा यादव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के गर्भगृह में पहुंचीं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही व शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोधेश्वर महादेव मंदिर ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार इस मंदिर के विकास और कॉरिडोर निर्माण कार्य को गति दे रही है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि यहां दूर-दूर से भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं और महिला आयोग समय-समय पर यहां आता रहेगा।हालांकि मीडिया द्वारा वाराणसी की गैंगरेप की घटना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर उन्होंने जवाब देने से परहेज किया। निर्धारित समय शाम 7:50 बजे मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम था, किंतु वह देर से पहुंचीं। दर्शन के उपरांत अपर्णा यादव तहसील रामनगर के अमोली कला गांव में इंद्रेश दीक्षित व गौरीकांत दीक्षित द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव में शामिल हुईं।इस अवसर पर महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मोनू भास्कर भाजपा कार्यकर्ता अमित अवस्थी, ग्राम प्रधान राजन तिवारी, राहुल अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

ALSO READ  बाराबंकी के त्रिलोकपुर में बुखार का कहर, एक की मौत और 50 से ज्यादा लोग बीमार
Ad image

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!