Skip to main content

Naradsamvad

विद्यार्थियों में भी शिक्षा की गुणवत्ता का विकास करें : तनुश्री ,-डीपीएस सीतापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

संवाददाता-शैलेन्द्र कुमार यादव

सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल की अध्यक्षा तनुश्री मेहरोत्रा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय प्रांगण “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।प्रधानाचार्य आर0के0 सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक उपहार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।

Ad image

अध्यक्षा तनुश्री‌ मेहरोत्रा ने कहा कि शिक्षक , प्रधानाचार्य एवं निदेशक अपनी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अगले स्वतंत्रता दिवस तक कोई न कोई उपलब्धि हासिल करने का दृढ़ संकल्प लें, एवं विद्यार्थियों में भी शिक्षा की गुणवत्ता का विकास करें।


छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं और नाट्य मंचन शामिल थे। विशेष रूप से “आजादी के अमर बलिदानी” पर आधारित नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की यादें सभी के स्मृति पटल पर जीवंत कर दीं।
कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और उत्साहपूर्ण “जय हिंद” के नारों के साथ हुआ। यह समारोह न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है, बल्कि विद्यार्थियों को अपने देश के प्रति गर्व और कर्तव्य का बोध भी कराता है।
इस अवसर पर सीतापुर शिक्षा संस्थान के विभिन्न विभागों के निदेशक, उपनिदेशक, प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  SEBI का बड़ा एक्शन: Avadhut Sathe Trading Academy को 546 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!