[ad_1]
![]()
लखनऊ विकास प्राधिकरण का शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। शनिवार को प्रवर्तन टीम ने मोहनलालगंज व काकोरी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान एक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया और 2 अवैध निर्माण सील किये गये।
.
जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि राजीव सिंह और अन्य द्वारा मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में 7 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अंजनी नगर सोसाइटी नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराये बिना की जा रही अवैध प्लाटिंग को न्यायालय ने धवस्त करने का आदेश दिया था।
जोन-3 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि राजेश कुमार और अन्य द्वारा काकोरी के नरौना में नहर के किनारे 2000 क्षेत्रफल के भूखण्ड पर निर्माण करवाया जा रहा था। ओमप्रकाश, राम विलास और कमलेश द्वारा काकोरी में नारायणपुर रोड पर लालनगर के सामने लगभग 1800 वर्गफिट में व्यावसायिक काॅम्पलेक्स का निर्माण करवाया जा रहा था। प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन दोनों अवैध निर्माण को सील किया गया।
[ad_2]
Source link









