Skip to main content

Naradsamvad

Theft in Honda showroom in Muzaffarnagar | मुजफ्फरनगर में होंडा शोरूम में चोरी: लगे मिले ताले, न दीवार तोड़ी, न कोई दरवाजा, फिर भी माल किया साफ – Muzaffarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
होंडा शोरूम में चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskar

होंडा शोरूम में चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

मुजफ्फरनगर में खालापार थाना क्षेत्र के मेरठ रोड पर स्थित रोशन होंडा शोरूम में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। मंगलवार रात शोरूम बंद करने के बाद बुधवार सुबह जब स्टाफ और मालिक ने ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो उन्हें चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला।

ALSO READ  यूपी में चुनाव से पहले सपा को मिली बड़ी मजबूती, बीजेपी और बसपा छोड़कर कई दिग्गज नेता शामिल

शोरूम में सब कुछ सामान्य लग रहा था, सिवाय कुछ सीसीटीवी कैमरों के गायब होने और टूटे होने के। इसके अलावा, एक एलईडी टीवी और मेन काउंटर से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी गायब थी।

हैरानी की बात यह रही कि शोरूम के ताले पूरी तरह से सुरक्षित और वैसे ही थे, जैसा उसे बंद करके छोड़े गए थे। इस सुनियोजित चोरी ने शोरूम मालिक मनोज कुमार, निवासी गांव खेड़ी दूधाहेडी, थाना तितावी को सकते में डाल दिया। मनोज को शक एक कर्मचारी पर गया, जिसे सात-आठ महीने पहले ही नौकरी पर रखा गया था। शोरूम मालिक का मानना है कि यह चोरी किसी अंदरूनी व्यक्ति की मिलीभगत के बिना संभव नहीं थी।

हिरासत में संदिग्ध कर्मचारी

ALSO READ  लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दिवाली मनाने घर जाने की अनुमति दी

घटना की सूचना मिलते ही खालापार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कर्मचारी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। शोरूम मालिक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिना ताला तोड़े इस चोरी को कैसे अंजाम दिया गया।

ALSO READ  शाहजहाँपुर पुलिस ने C-Plan ऐप से जोड़ा 52,853 नागरिकों को, अपराध नियंत्रण और खोज में मिली मदद

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!