Skip to main content

Naradsamvad

Badaun shines in Bareilly Range Police Sports Competition | बरेली रेंज की पुलिस खेल प्रतियोगिता में बदायूं का जलवा: महिला कुश्ती में मेजबान टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीते, शाहजहांपुर को 4 रजत – Badaun News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

बदायूं44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं के रिजर्व पुलिस लाइन में द्वितीय अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस प्रतियोगिता में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग की प्रतिस्पर्धाएं शामिल की गईं। पहला मुकाबला फ्री स्टाइल कुश्ती का हुआ। मुरादाबाद और बरेली के बीच हुए इस मैच में बरेली के भोला विजयी रहे।

महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में बरेली रेंज के सभी जनपदों की टीमों ने भाग लिया। मेजबान बदायूं की महिला पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। 55 किग्रा वर्ग में सोनाली, 57 किग्रा में छवि, 59 किग्रा में कविता, 65 किग्रा में प्रिया शर्मा और 68 किग्रा में सोनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

शाहजहांपुर की खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सरिता ने 55 किग्रा, लता ने 57 किग्रा, हिमानी ने 59 किग्रा और पवित्रा ने 68 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीते। 65 किग्रा वर्ग में बरेली की कोमल को रजत पदक मिला। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कृष्ण कांत सरोज सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण मापने वाली नई लैब शुरू, डेटा के मुताबिक 25 प्रतिशत PM2.5 के लिए वाहन जिम्मेदार

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!