Skip to main content

Naradsamvad

Property dealer opened fire in land dispute in Lakhimpur | लखीमपुर में जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर ने की फायरिंग: 3 साल की बच्ची समेत 4 घायल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया – Lakhimpur-Kheri News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोपाल गिरी | लखीमपुर-खीरी16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskar

फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस।

लखीमपुर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक प्रॉपर्टी डीलर ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सदर के गांव सफीपुर के मजरा कटुई पुरवा की है। यहां तालाब और ग्राम समाज की जमीन पर करीब 30 साल पहले लोगों ने बस्ती बसाई थी। तालाब की जमीन होने के कारण लेखपाल ने बस्ती वालों पर 15डी का मुकदमा किया था, जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

कुछ प्रॉपर्टी डीलर इस जमीन को अपनी बताकर ग्रामीणों से कब्जा खाली करवाना चाह रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। मंगलवार की शाम को प्रॉपर्टी डीलर जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचे। ग्रामीणों के विरोध करने पर डीलरों ने गोलियां चला दीं।

ALSO READ  जॉर्डन के चर्च पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत, भारत ने की इस हिंसा की कड़ी निंदा

गोलीबारी में मंजू (50), तरन्नुम (30), जोया (3) और जैद (5) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल हेमंत राय, सेठ घाट चौकी इंचार्ज सुनील सिंह, महेवागंज चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी और ट्रेनी दरोगा डिम्पल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

ALSO READ  बाराबंकी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दंपत्ति का दर्द, घर और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग

प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ALSO READ  एटा में आशा कार्यकर्ताओं का 21 दिन पुराना धरना खत्म, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने दिया आश्वासन

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!