Skip to main content

Naradsamvad

Holi 2025 Photos; Grand Prismatic Spring – Lake Hillier | US Italy | 15 तस्वीरों में प्रकृति के सबसे रंगीन अजूबे: हरा आसमान, इंद्रधनुषी पहाड़, ज्वालामुखी से निकलती नीली आग; अनोखी रंगीन गुफाएं

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
11 Min Read

[ad_1]

Ad image

होली के मौके पर दुनिया भर से इकट्‌ठा की गईं ये 15 तस्वीरें प्राकृतिक रंगों की छटा दिखाती हैं। ये कुदरत की अजीबोगरीब कारीगरी है कि इटली में समुद्र का तट गुलाबी हो जाता है। मॉरिशस की धरती पर सातों रंग दिखाई देते हैं। हवाई में इंद्रधनुष के रंग के यूकेलि

.

1. ग्रैंड प्रिजमैटिक स्प्रिंग, अमेरिका

गर्म पानी में रंगों की मिलावट: इसे देख ऐसा लगता है कि मानो झरने में नीला, पीला, हरा और लाल रंग मिला हो, लेकिन ऐसा नहीं है। ये अमेरिका के वायोमिंग के यलोस्टोन नेशनल पार्क में मौजूद दुनिया का सबसे बड़ा गर्म पानी का झरना है, जिसका नाम ग्रैंड प्रिजमैटिक स्प्रिंग है। 37 मीटर गहरे और 112 मीटर चौड़े झरने में जिओथर्मल एक्टिविटी के कारण पानी गर्म होता है और गैसें निकलती हैं। साथ ही टेम्परेचर बदलने पर रंग भी बदलता है।

2. हिलियर झील, ऑस्ट्रेलिया

एक ओर नीला समुद्र, दूसरी ओर गुलाबी झील: ये नजारा है, ऑस्ट्रेलिया के मार्शल आइलैंड्स का। मौसम के साथ इस झील का रंग हल्के गुलाबी से लेकर गहरे गुलाबी में बदलता रहता है। 600 मीटर लंबी झील में पाए जाने वाले खास तरह के एल्गी और हाइपरसैलाइन की वजह से पानी का रंग बदलता रहता है। हालांकि ये पुख्ता वजह नहीं है।

3. इजेन ज्वालामुखी कॉम्प्लेक्स, इंडोनेशिया

खूबसूरत और भयानक नीली आग: ये तस्वीर इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में मौजूद एक्टिव वॉलकैनो इजेन की है। इसकी नीली आग देखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं ज्यादा भयानक है। ये नीली आग सल्फर गैल के जलने से बनती है। इस ज्वालामुखी के नजदीकी इलाकों में सल्फर माइनिंग होती है, जिसे हाथ से इकट्ठा किया जाता है। यहां हमेशा जला देने वाला टेम्परेचर और जहरीली हवाएं चलती रहती हैं।

4. गुलाबी समुद्र तट, इटली

समुद्र के किनारे फैली गुलाबी रेत: ये खूबसूरत नजारा इटली के बुडेली द्वीप पर मौजूद सार्डिनिया के गुलाबी तट का है। यहां के समुद्री पानी का रंग बिल्कुल साफ और नीला है। मरे हुए छोटे-छोटे समुद्री शेल और कोरल के कंकाल समय के साथ रेत में तब्दील हो जाते हैं, जिस वजह से इस तट का रंग गुलाबी है। मेडिटेरेनियन नेशनल पार्क में आने वाला ये गुलाबी तट रिजर्व किया गया है।

ALSO READ  आगरा में महंगे जूते पहनने की चाहत ने बनाया अपराधी, अवैध हथियारों की तस्करी करते मनीष गिरफ्तार

5. सुपरनोवा, अंतरिक्ष

अंतरिक्ष में इंद्रधनुष: सुपरनोवा अंतरिक्ष में होने वाली एक अद्भुत और खूबसूरत घटना है। जब अंतरिक्ष में मौजूद कोई बड़ा तारा तेज चमक के साथ ब्लास्ट होता है, तो ऐसा लगता है कि मानो एक बड़ा लाइट एंड कलर शो चल रहा है। ये कलरफुल लाइट अंतरिक्ष में फैलकर तारों और ग्रहों के बनने की प्रोसेस में मदद करते हैं। सुपरनोवा अंतरिक्ष में फैलते इंद्रधनुष के जैसा दिखाई देता है।

6. बायोल्यूमिनसेंट तट

समंदर किनारे चमकती रोशनी: दुनिया में कुछ ऐसे समुद्री तट हैं जहां रात में पानी में रोशनी चमकती है, जिन्हें बायोल्यूमिनसेंट तट कहते हैं। रात में पानी की हलचल होने के कारण बायोल्यूमिनसेंट कहलाए जाने वाले खास छोटे समुद्री जीव चमकने लगते हैं, जिससे समुद्र में चमकीली लहरें बनती हैं। मुंबई के जुहू बीच, लक्षद्वीप के बंगाराम द्वीप और चेन्नई के कुछ समुद्र तटों में ये नजारा देखा जा सकता है। वहीं कंबोडिया, जापान, ताइवान, मालदीव, प्यूर्टो रिको में भी ये दिखाई देता है।

7. कैनो क्रिस्टेल्स रिवर, कोलंबिया

नदी में बनता इंद्रधनुष: कोलंबिया की कैनो क्रिस्टेल्स रिवर लिक्विड रेनबो नाम से मशहूर है। इसमें लाल, नीला, हरा, काला जैसे रंग दिखाई देते हैं, जो समय के साथ बदलते रहते हैं। करीब 100 किलोमीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ी ये नदी जून से नवंबर के बीच रंग बदलती है। नदी के तल में पॉडोस्टेमेसी और क्लेविगेरा जैसी वनस्पतियां पाई जाती हैं, जो बरसात में एक्टिव होती हैं और अपना रंग बदलकर नदी को रंगीन बना देती हैं। दुनिया की सबसे सुंदर नदी मानी जाने वाली ये नदी यूनेस्को वर्ड हेरिटेज भी है।

8. केउकेनहॉफ गार्डन, नीदरलैंड

सतरंगी फूलों की क्यारी: नीदरलैंड के लिस्से शहर में मौजूद केउकेनहॉफ गार्डन ‘फूलों का बगीचा’ नाम से मशहूर है। 32 हेक्टेयर के एरिया में रंग-बिरंगे ट्यूलिप्स और कई तरह के फूल खिलते हैं। ये बगीचा हर साल मार्च से मई तक खुलता है। हर साल यहां करीब 7 करोड़ फूल खिलते हैं। 1949 में पहली बार केउकेनहॉफ गार्डन खोला गया था। ये फूलों की सबसे बड़े प्रदर्शनियों में शुमार है।

ALSO READ  WhatsApp और Telegram समेत सभी मैसेजिंग ऐप्स को 1 जनवरी 2027 तक सिम कार्ड से जोड़ना होगा अनिवार्य

9. नॉर्दन लाइट्स, नॉर्वे

हरा आसमान: उत्तरी नॉर्वे में सितंबर से मार्च तक कई बार नॉर्दर्न लाइट्स देखने को मिलती हैं। इन नॉर्दर्न लाइट्स को ऑरोरा बोरिएलिस कहा जाता है। आसमान में ये रंगीन रोशनी तब होती है, जब सूरज की किरणें हवा के कणों से टकराती हैं। नॉर्वे के ट्रोम्सो शहर में लोग नॉर्दर्न लाइट्स देखने जाते हैं। शाम 6 बजे से रात के 1 बजे तक ये रोशनी सबसे ज्यादा होती है।

10. रेनबो माउंटेन, पेरू

पहाड़ पर उकेरा गया इंद्रधनुष: पेरू के कुस्को क्षेत्र की एंडीज माउंटेन रेंज में मौजूद इस पहाड़ को देख लगता है कि मानों किसी ने इस पर इंद्रधनुष के सातों रंग डाल दिए हो। रेनबो माउंटेन नाम से मशहूर इस पहाड़ को विनिकुंका भी कहा जाता है। 5200 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस रेनबो माउंटेन को देखने के लिए 4-6 घंटे ट्रैकिंग करनी होती है। पहाड़ की मिट्टी में कई तरह के मिनरल्स हैं, जिसकी वजह से ये कई रंगों का दिखाई पड़ता है।

11. ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया

समुद्र के भीतर रंग-बिरंगा जंगल: ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी तट क्वींसलैंड से लगा हुआ ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया का सबसे बड़ा कोरल रीफ है। कोरल रीफ समुद्र के अंदर एक ऐसा रंग-बिरंगा, खूबसूरत इकोसिस्टम है, जो कई समुद्री जीवों के लिए घर है। ये समुद्र के नीचे जंगल जैसा होता है, जिसमें कई तरह की मछलियां और समुद्री जीव रहते हैं। करीब 2300 किलोमीटर लंबे ग्रेट बैरियर रीफ में 2900 से ज्यादा कोरल रीफ्स और 900 से ज्यादा द्वीप हैं। ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज भी है।

12. मेंडेनहॉल की बर्फ की गुफाएं, अलास्का

रंगीन और बर्फीली गुफाएं: ये रंगीन नेचुरल ब्यूटी अलास्का के जूनौ शहर में मौजूद गुफाओं की है। ये गुफाएं एक बड़े से ग्लेशियर मेंडेनहॉल के अंदर हैं, जिन्हें मेंडेनहॉल आइस केव्स यानी मेंडेनहॉल की बर्फ की गुफाएं कहा जाता है। लगभग 19 किलोमीटर लंबे इस ग्लेशियर में रंगीन बर्फीली गुफाओं के अंदर से गुजरने वाली रोशनी से ये हरी और नीली रंग की नजर आती हैं। ग्लेशियर के पिघलने के दौरान लोग यहां जाते हैं, जो खतरे से खाली नहीं है।

ALSO READ  अस्पतालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों के दोबारा प्रयोग पर केंद्र ने लगाया बैन

13. रेनबो यूकेलिप्टस, हवाई

यूकेलिप्टस की रंगीन छाल: एक नजर में पेंटिंग लगने वाला ये पेड़ असल में यूकेलिप्टिस है। इसे रेनबो यूकेलिप्टिस या यूकेलिप्टिस डेग्लुपटा (Eucalyptus deglupta) कहा जाता है। इस पेड़ की छाल हरे, नीले, बैंगनी और लाल रंगों में बदलती रहती है। समय के साथ इसकी छाल उतर जाती है, जिससे नई छाल आने पर नया रंग दिखाई देता है। ऐसे रंगीन यूकेलिप्टिस के ये पेड़ फिलीपींस, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी जैसे देशों में पाए जाते हैं।

14. सतरंगी धरती, मॉरीशस

अलग-अलग रंगों वाली जमीन: मॉरिशस के सैवाने जिले के छोटे गांव चामरेल की मिट्टी देख ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने होली के अलग-अलग रंग लाकर इसमें मिला दिए हों। इस जगह को सात रंगों वाली धरती के नाम से जाना जाता है। यहां पर एक साथ लाल, भूरी, जामुनी, हरी, नीली, गुलाबी और पीली रंग की मिट्टी देखी जा सकती है। ये मिट्टी कई तरह के मिनरल्स और जलवायु परिवर्तन की वजह से रंगीन है, जो समय के साथ रंग बदलती है।

15. फ्लाई गीजर, अमेरिका

चट्टानों से उछलता गर्म और रंगीन पानी: अमेरिका के नेवादा स्टेट के वाशो काउंटी में मौजूद फ्लाई गीजर अपनी सुंदरता और रंगों के लिए फेमस है। इस गीजर से लाल, पीले, हरे, और नीले रंग के पैटर्न के साथ पानी बाहर निकलता रहता है। पानी में मौजूद मिनरल्स की वजह से ये कलर दिखाई देते हैं। 960 के दशक में खुदाई के दौरान गलती से एक्टिव हुए इस गीजर से हमेशा गर्म पानी निकलता है।

—–

होली से जुड़ी ये भी खबर पढ़िए…

बाबर हौदे में शराब भरवाते, बेगमों को पिचकारी से नहलाते अकबर; मुगलों के जमाने में कैसे मनाई जाती थी होली

64 साल बाद देश में होली और रमजान का जुमा साथ पड़ रहा है। प्रशासन को हिंदू-मुस्लिमों में तनाव की फिक्र है। हालांकि, भारत में होली सिर्फ हिंदुओं का त्योहार नहीं रहा। मुगलों के जमाने में सबसे गरीब शख्स भी बादशाह पर रंग डाल सकता था। होली पर नवाब बड़े शौक से ठंडई पीते और हरम में रंग खेलते थे। पूरी खबर पढ़िए…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!