Skip to main content

Naradsamvad

Those who took people to Myanmar for jobs arrested in Lucknow | लखनऊ में नौकरी के लिए म्यांमार ले जाने वाले गिरफ्तार: बैंकाक से ऑपरेट होता गिरोह, पांच साथियों की तलाश – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

मदेयगंज पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य साथियों के विषय में जानकारी जुटा रही है।

लखनऊ में म्यांमार के म्यावाडी में नौकरी के नाम पर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह से जुड़े दो लोगों को मदेयगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ म्यांमार से लौटे एक पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों आरोपी बैंकाक में डेटा इंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिल

.

30 हजार थाई भात की नौकरी का देते थे लालच इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने म्यांमार से साइबर ठगी गिरोह से छूट कर आए मशालचीटोला निवासी सुल्तान सलाउद्दीन की शिकायत पर जावेद इकबाल, मो. अहमद खान उर्फ भय्या और जिशान खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को खदरा निवासी मो. अहमद खान और जानकीपुरम सुलभ आवास निवासी जावेद इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने विदेश में नौकरी के लिए सोशल साइट पर संपर्क करने वालों के साथ ही विदेश जाने वालों की तलाश करते थे। इसी दौरान पक्का पुल स्थित एक कैफे पर जावेद को सुल्तान सलाउद्दीन मिला था। उसने विदेश में अच्छी नौकरी खोजने की बात कही। जिसके बाद जावेद ने उसे बैंकाक में डॉटा इंट्री ऑपरेटर की जॉब दिलाने का भरोसा दिलाया। सुल्तान प्रतिमाह 30 हजार थाई भात (77 हजार रुपए) में नौकरी मिलने की बात पर राजी हो गया।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

बैंकाक जाने के लिए लिए थे पांच लाख रुपए सुल्तान ने पुलिस को बताया कि बैंकाक का वीजा और हवाई टिकट देने के बदले एजेंट जावेद ने पांच लाख रुपए लिए थे। इसके लिए उसने 50 हजार, मो. अनस से एक लाख, सादिक मिर्जा से तीन लाख और तौसीफ से पचास हजार के करीब रुपए लिए थे। जावेद ने करीब पांच लाख देने के बाद सभी को बैंकाक भेजा था। जहां जाते ही बंधक बनाकर एक अपार्टमेंट में रखा गया। जहां उन्होंने साइबर ठगी की ट्रेनिंग देने के बाद ठगी कराई।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों को दी बधाई, साझा किया खास संदेश

बैंकाक से ऑपरेट होता है गिरोह जावेद खान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनका गैंग बैंकाक से ऑपरेट होता है। भारत से वह लोग युवकों को बैंकाक भेजते हैं। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य बैंकाक से म्यांमार तक युवकों के भेजने का काम करते हैं। उनके लोगों को राफाक राही नाम का युवक डील करता है। इसके अलावा गिरोह में जीशान खान, छोटू, समीर, नफीस और अशरफ यूपी में विदेश में नौकरी करने जाने वालों की तलाश करते हैं।

ALSO READ  अग्निवीरों की पहली खेप होगी विदा, 31 दिसंबर तक सेना से बाहर जाएंगे 18,300 जवान

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!