Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी डीएम ने की अभियोजन कार्यो की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी समीक्षा बैठक करते हुए

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज़

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों के विषय में शासकीय अधिवक्ताओं व सम्बन्धित अधिकारियों से फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गंभीर मुकदमों में पुलिस को प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गंभीर धाराओं के मुकदमों में पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट साक्ष्यों के साथ लगाते हुए प्रभावी पैरवी करे जिससे अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके। इसके अलावा शासकीय अधिवक्ताओं को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर शासकीय अधिवक्तागण और सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

719086
Total Visitors
error: Content is protected !!