Naradsamvad

[post-views]

Inspector and farmer clash in pea market, VIDEO | मटर मंडी में दरोगा-किसान भिड़े, VIDEO: बैलगाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, दरोगा के सिर में चोट; एक किसान हिरासत में – Kasganj News

[ad_1]

अमित सौरभ (सौरभ) | कासगंज25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कासगंज में मटर मंडी में दरोगा-किसान आपस में भिड़े। - Dainik Bhaskar

कासगंज में मटर मंडी में दरोगा-किसान आपस में भिड़े।

कासगंज में ड्यूटी कर रहे दरोगा को किसान ने गिराकर पीटा। बुधवार को दिन में बाजार लगी थी, जहां पर दरोगा और पुलिस कर्मी जाम हटवा रहे थे, इसी दौरान जाम लग गया। जिसके बाद दरोगा में गुस्सा आ गया। फिर किसान को एक डंडा मार दिया, जिसके बाद गुस्साए किसान ने दरोगा से डंडा छीन के दरोगा पर हमला कर दिया।

इसी बीच साथी पुलिस जब किसान को मारने दौड़े पर एक किसान दोनों को छुड़वाने की कोशिश की, तब तक साथी पुलिस ने सहयोगी किसान को भी हटा दिया और खुद भी हट गए। किसान के हमले से दरोगा का सिर फट गया। जिसके बाद दरोगा ललूहान होकर सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने किसान को हिरासत में लेके थाने ले गए। वहीं घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किसान से मारपीट के बाद अस्पताल में इलाज कराते दरोगा।

किसान से मारपीट के बाद अस्पताल में इलाज कराते दरोगा।

सड़क से बैलगाड़ी हटाने को लेकर मारपीट

पूरा मामला मोहनपुरा मटर मंडी का है। जहां कासगंज कोतवाली के आवास विकास चौकी पर तैनात दरोगा संदीप तिवारी की बुधवार को ड्यूटी लगी थी, वहां पर जाम की खाली करा रहे थे। उसी समय मंडी में गाड़ियों का जाम लगने लगा, जिसके बाद वहां जाम की स्थिति देखकर उन्होंने कल्लू नाम के एक किसान को अपनी बैलगाड़ी सड़क से हटाने को कहने लगे, लेकिन किसान जाम की वजह से गाड़ी नहीं हटा पाया, तो दरोगा ने उसे डंडे से मार दिया।

सड़क पर गिर कर बेहोश हुए दरोगा

इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। फिर किसान कल्लू ने दरोगा से डंडा छीन कर दरोगा के सिर पर डंडे से वार कर दिया। वहीं साथी जब किसान को छुड़ाने की कोशिश किया तो साथी पुलिस कर्मी ने किसान को रोका और खुद मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। जिसके बाद किसान के साथी भी भिड़ गए। जिससे दरोगा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए और वो बेहोश हो गए ।

घटना की जानकारी देता घायल दरोगा।

घटना की जानकारी देता घायल दरोगा।

आरोपी को हिरासत में लिया

मारपीट की बाद दरोगा घायल को इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी किसान कल्लू को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया। जिससे पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं घायल दरोगा ने मारपीट करने वाले आधा दर्जन किसानों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें…

बहराइच में हादसा, आर्मी जवान का परिवार खत्म, सिर्फ पत्नी बची; मासूम बेटी के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे

बहराइच में बेकाबू डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें आर्मी जवान, उनके माता-पिता और 1 महीने की बेटी और रिश्तेदार (ड्राइवर) शामिल हैं। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बीमार बच्ची का इलाज करवाने परिवार लखनऊ जा रहा था। हादसा कैसरगंज थाना के करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह 9 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

315809
Total Visitors
error: Content is protected !!