Skip to main content

Naradsamvad

BJP MLA opposed the encroachment removal campaign action | अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारियों ने कार्रवाई ने किया विरोध: ठेले वालों ने विधायक सत्यपाल सिंह से की शिकायत – Etah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

नंदकुमार| एटा20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्रवाई का भाजपा विधायक ने किया विरोध। - Dainik Bhaskar

अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्रवाई का भाजपा विधायक ने किया विरोध।

एटा के अलीगंज कस्बे में मंगलवार शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासन और स्थानीय विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। तहसील प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम जब गांधी चौराहे पर पहुंची, तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।

प्रशासनिक टीम ने डाक बंगला चौराहे पर ठेले और फल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को प्रभावित लोगों ने अपनी व्यथा बताई। विधायक ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जहां घंटों जाम लगता है, वहां कार्रवाई न करके गरीबों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है।

प्रशासनिक टीम ने डाक बंगला चौराहे पर ठेले और फल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की।

प्रशासनिक टीम ने डाक बंगला चौराहे पर ठेले और फल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की।

ALSO READ  शाहजहाँपुर के पूर्व पार्षद अनिल वर्मा का गर्रा घाट पर अंतिम संस्कार, शोक में रहा सराफा बाजार

विधायक ने प्रशासन की कार्यवाही को नियम विरुद्ध बताया और कहा कि जो क्षेत्र नगर पालिका की सीमा में ही नहीं आता, वहां भी लोगों को जुर्माना किया गया। उन्होंने इस मामले को जिलाधिकारी और शासन तक ले जाने की बात कही। प्रशासन की टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने विधायक के समर्थन में नारेबाजी की।

ALSO READ  अमेठी में राहुल गांधी के बरी होने पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

यह घटना स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी को दर्शाती है। विधायक का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्या वाले क्षेत्रों में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ठेले और फल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान प्रशासन का विधायक ने विरोध किया।

ठेले और फल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान प्रशासन का विधायक ने विरोध किया।

ALSO READ  बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले यूपी में सपा के सहारे ही टिकी है पार्टी

मामले पर तहसील दार अलीगंज नीरज वार्ष्णेय से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार कोसाप्ताहिक बंदी होती है जिसका सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा था।इसी क्रम में कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।कुछ विरोध हुआ।मकसद ये था कि लोग अपने अपने संस्थानों के आगे से अवैध अतिक्रमण को हटा लें।विवाद पर उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!