Skip to main content

Naradsamvad

Attack with rifle butt in dispute over plot, VIDEO | प्लॉट के विवाद में राइफल की बट से हमला, VIDEO: पूर्व प्रधान का बेटा गिरफ्तार, राइफल और रिवॉल्वर के साथ 31 कारतूस बरामद – Badaun News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

बदायूं26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं के घंटाघर मार्केट में रविवार शाम एक प्लॉट विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मीरा सराय के पूर्व प्रधान जलालुद्दीन के बेटे नदीम और अन्य ने अनीस नाम के युवक को राइफल की बट से पीट दिया। घटना भरे बाजार में हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

ALSO READ  बाराबंकी में देवा महोत्सव की मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड की लापरवाही, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ एक प्लॉट का बैनामा है। अनीस का आरोप है कि जलालुद्दीन ने रकम ले ली है, लेकिन बैनामा नहीं कर रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। जलालुद्दीन, उनका बेटा नदीम और नाती लकी ने अनीस को घेरकर मारपीट की, जिसमें नदीम ने राइफल की बट से हमला किया।

ALSO READ  बाराबंकी में सात सब-इंस्पेक्टर्स की पदोन्नति, एसपी रवीना त्यागी ने लगाया इंस्पेक्टर रैंक का सितारा

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि जलालुद्दीन और लकी फरार हो गए। नदीम के पास से एक राइफल, 17 कारतूस, एक रिवॉल्वर और 14 कारतूस बरामद हुए हैं।

ALSO READ  भारतीय सेना के लिए Sarvam AI बनाएगा स्वदेशी AI सिस्टम, रक्षा मंत्रालय के साथ हुआ 5 साल का समझौता

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि दोनों के हथियार लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल अनीस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!