Skip to main content

Naradsamvad

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी गणतंत्र दिवस की धूम,जिला जज ने कालेज में बच्चों से किया सीधा संवाद

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

छात्रों से संवाद कर,संबोधन देते जिला जज पंकज कुमार सिंह।

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़ बाराबंकी

बाराबंकी। तहसील सिरौली गौसपुर के कस्बा सहादत गंज स्थित गांधी पंचायत इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य एफसीता से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिला जज श्री सिंह ने बच्चो से सीधा संवाद कर उनकी प्रतिभा परखी और उन्हें अच्छी शिक्षा वा विकास के मंत्र दिए। इस पर मोटर एक्सीडेंट न्यायाधिकरण के जिला जज रमेश चंद्र प्रथम,अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्ण चन्द्र सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुधा सिंह,जिला बार एसो अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई,महामंत्री अशोक वर्मा ने भी कालेज के छात्रों से संवाद किया।

श्री गांधी पंचायत इंटर कालेज परिसर में आयोजित याता यात गोष्ठी की जिला जज ने प्रशंसा की और कहा कि बहुत से लोग बगैर नियम,कानून का पालन किए वाहनों का परिचालन कर रहे है इससे उन्हें स्वयं तथा आम जनमानस को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। मोटर दुर्घटना न्यायालय के जिला जज रमेश चंद्र प्रथम ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर जगह जगह आयोजित होने चाहिए।उन्होंने कहा कि आज कल बहुत से लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर देते, सड़कों पर दुकान लगा देते और सड़कों पर शादी विवाह जैसे आयोजन कर सड़क जाम वा उससे उत्पन्न अन्य समस्याएं पैदा कर देते हैं,अव्यवस्था वा अनुपयोगी वाहन परिचालन करते जिससे दुर्घटनाएं जन्म लेती हैं।अपर जिला जज कृष्ण चन्द्र सिंह ने बच्चो को सुगम यातायात के टिप्स दिए और कहा कि सुगम यातायात से जीवन/,विकास की गति तेज होती है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुधा सिंह ने छात्रावो से सीधा संवाद किया उन्हे तमाम जानकारी दी और पूर्वांचली गीत सुना कर वाह पाई।

जिला जज ने बांटे हेल्मेट:

 यातायात गोष्ठी के बाद जिला जज पंकज कुमार सिंह ने सड़क से गुजर रहे बगैर हेल्मेट जा रहे बाइक चालकों को निशुल्क हेल्मेट पहनाए,यह हेल्मेट संजीवनी सेवा समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक संतोष अवस्थी,अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी,प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा वा सभी शिक्षक,,छात्र छात्राओं के अलावा ,जिला बार एसो के उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव,राकेश तिवारी,मंत्री प्रशासन विजय पांडेय,मदन यादव,प्रमोद यादव,वीरेंद्र विक्रम बहादुर सिंह,सेठ इरफान अंसारी,अवध किशोर त्रिपाठी,पवन पांडेय दया शंकर शुक्ल,सतगुर वर्मा,आकाश त्रिपाठी, हिमांशु अवस्थी ,के के तिवारी सर्वेश श्रीवास्तव,अरुण शुक्ला,प्रमोद यादव आदि एडवोकेट, रामनगर के ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी सहित भारी संख्या में चेत्रवासी मौजूद रहे।संबोधन देते जिला जज पंकज कुमार सिंह।

ALSO READ  मेरठ: खेल व्यवसायी के घर चोरी, नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!