Skip to main content

Naradsamvad

The Pradhan of Kanpur Dehat got the invitation for Republic Day Parade | कानपुर देहात की प्रधान को मिला गणतंत्र दिवस परेड न्योता: प्रधान ने गांव के विकास के लिए किया उत्कृष्ट काम, ऑक्सीजन मार्ग और आधुनिक सचिवालय बनवाया – Kanpur Dehat News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

कानपुर देहात के संदलपुर ब्लॉक की मॉडल ग्राम पंचायत जलालपुर डेरापुर की ग्राम प्रधान निधि कटियार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखने का विशेष निमंत्रण मिला है। पंचायती राज विभाग ने उनके नेतृत्व में गांव में हुए विकास क

.

निधि कटियार के कार्यकाल में गांव में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक पौधारोपण कर ऑक्सीजन मार्ग का निर्माण करवाया। गांव में एक आधुनिक ग्राम सचिवालय बनवाया गया, जिसमें बेहतर मीटिंग हॉल और कार्यालय कक्ष हैं। चौराहों पर रोशनी युक्त फव्वारे लगवाए गए हैं। कचरा प्रबंधन के लिए आरआरसी सेंटर की स्थापना की गई है।

ALSO READ  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मनाया करवा चौथ, नवविवाहित महिलाओं को दी आर्थिक मदद

गांव के पुराने कुओं और तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया गया है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सड़कों का निर्माण और जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाया गया है। उनके इन सराहनीय प्रयासों के लिए पहले भी मुख्यमंत्री और राज्यपाल उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

ALSO READ  यूपी सरकारी नौकरी के लिए नए नियम लागू, हिंसक प्रदर्शन करने वाले नहीं बन सकेंगे कर्मचारी

डीपीआरओ विकास पटेल ने पुष्टि की है कि जलालपुर डेरापुर गांव का चयन गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किया गया है। ग्राम प्रधान निधि कटियार और उनके पति विनोद कटियार दोनों को 26 जनवरी की परेड में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मान से उत्साहित निधि कटियार ने कहा कि वह इस अवसर से बेहद प्रसन्न हैं।

ALSO READ  अखिलेश यादव ने BJP को बताया फ्लॉप शो, कहा 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगी हार

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!