Naradsamvad

[post-views]

BJP leader committed suicide in Jalaun | जालौन में ठेकेदार ने की आत्महत्या: लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पत्नी से चल रहा विवाद – Jalaun News

[ad_1]

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ठेकेदार आकाश पहारिया (40) ने रविवार देर रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना जवाहर नगर मोहल्ले की है, जहां आकाश अपने माता-पिता के साथ रहते थे।

.

पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पिछले दो महीनों से उनकी पत्नी मायके में रह रही थी। रविवार रात करीब ढाई बजे फोन पर पत्नी से हुए विवाद के बाद आकाश ने यह कदम उठाया। गोली की आवाज सुनकर उनके पिता अवधेश और मां ममता की नींद खुली। उन्होंने अपने बेटे को खून से लथपथ देखा और शोर मचाया।

पड़ोसियों की मदद से आकाश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोंच सर्कल के क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र पचौरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण राय और सागर चौकी प्रभारी अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की।

मृतक मूल रूप से ग्राम अंडा का रहने वाला था और वर्षों से कोंच के जवाहर नगर में परिवार के साथ रह रहा था। वह ठेकेदारी के साथ-साथ भाजपा की राजनीति में भी सक्रिय था।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

484317
Total Visitors
error: Content is protected !!