Skip to main content

Naradsamvad

Brothers Will Not Fight After Getting Ownership Card: Governor – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

Brothers will not fight after getting ownership card: Governor

जीआईसी ऑडिटोरियम में लाभा​र्थियों को घरौनी देतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, इस दौरान मौजूद मंत्री

बाराबंकी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत मिली घरौनी कई समस्याओं का निदान करेगी। 80 प्रतिशत विवाद जमीन से जुड़े होते हैं। जेलों में लोग भरे पड़े हैं लेकिन स्वामित्व कार्ड बनने से हत्या की घटनाएं रुकेंगी। भाई-भाई में विवाद नहीं होगा। जेलें खाली हो जाएंगी। आज खाना नहीं खाएंगे तो स्वास्थ्य ठीक होगा मगर घरौनी लिए बिना नहीं जाना है।

Trending Videos
ALSO READ  हरदोई में दर्दनाक हादसा: कार नहर में गिरी, पति-पत्नी और तीन महीने के बच्चे की मौत

राज्यपाल शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में घरौनी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2007 में जब वह गुजरात में राजस्व मंत्री थीं तो स्वामित्व योजना लागू की थी। गुजरात के लोगों को इसका लाभ मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे देश में स्वामित्व योजना लागू हो रही है।

ALSO READ  इरफान अंसारी का दावा, राहुल गांधी के इशारे पर सड़कों पर उतरेंगे देश के 40 लाख युवा

राज्यपाल ने लोगों से कहा कि घराैनी को संभालकर रखना। इसकी चार-पांच छाया प्रति करवा लें। उन्होंने कहा कि घरौनी में महिलाएं भी भागीदार हैं। पहले बंटवारा होता था तो उसी समय तय हो जाता था, बेटी से लिखवा लिया जाता था कि पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए। मगर ध्यान रखें… अब बेटी भी संपत्ति में पूरी हकदार है।

राज्यपाल ने आगे कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। बैंक सखी, ड्रोन दीदी बनकर काम कर रही हैं। हवाई जहाज उड़ा रही हैं। बेटियां नभ, थल व जल, तीनों में परचम लहरा रही हैं। आज महिलाएं कमा रही हैं। 10 साल पहले ऐसा नहीं था।

ALSO READ  अमेठी में जगन्नाथ सेवा संस्थान ने मनाई दिवाली, 800 हिंदू-मुस्लिम परिवारों को बांटे उपहार

उन्होंने दहेज उत्पीड़न व हत्या की घटनाओं पर अफसोस जताया। कहा कि बहू भी बेटी की तरह होती है। दहेज के लिए बहू को मार दिया। पूरा परिवार जेल में। इसको लेकर समाज को जागृत होने की जरूरत है और बहू को भी बेटी की तरह ही समझें तो विवाद ही खत्म हो जाएगा।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!