Skip to main content

Naradsamvad

सरल स्वभाव-पैनी नजर,सख्त पुलिसिंग,तीखे तेवर,कड़ी कार्यवाही और जबरदस्त कंट्रोलिंग के साथ प्रदेश में बाराबंकी कर रहा टॉप…

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा -एडिटर नारद संवाद

Ad image

माफियाओं और लुटोरें सहित इस पुलिस अफसर से बाहुवली भी थर्राए…..

 

बीते दो वर्षों में तमाम कुर्की कर माफियाओं के हौसलों को तोड़ा- अपराधियों को भी कड़ी सजा दिलाई****

बाराबंकी। जिले के कप्तान डी के सिंह यानी दिनेश कुमार सिंह के बाराबंकी जिले में दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक के पद पर ग्यारह नवम्बर 2022 को जॉइन किया था, सबसे पहले माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की और उनको, उनके अंजाम तक पहुँचाया।सरल स्वभाव और मीठी वाणीं के धनी एस पी दिनेश कुमार सिंह आज कल प्रदेश में बाराबंकी का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश में अपराधियों को सजा दिलाने में बाराबंकी पहले और दूसरे स्थान पर है ये सोंचने की बात नही बल्कि गर्व से हमे अपने पुलिस अधीक्षक की सराहना करनी चाहिए।यही बो बजह की शख्त पुलिसिंग कर समाज को भय मुक्त बना रहे हैं बीजेपी की सरकार में सत्ता पक्ष सहित विपक्ष के नेताओं के बीच पुलिस अधीक्षक की एक अलग ही मिशाल है दिनेश सिंह की आदलत में किसी भी अपराधी को माफी नही है,तो नही है।,, सुबह आफिस से लेकर देर रात तक के सफर में जिले की हर एक छोटी बड़ी खबर और घटना पर नजर बनाने के साथ साथ कार्यवाही होने तक ये तेज तर्रार अफसर की कड़ी निगाहें माफियाओं और अपराधियों के लिए काफी है। जिले में अपराधों की संख्या में कमी आना कहीं न कहीं सख्त पुलिस अब कड़े तेवर की तरफ इशारा करती है 1845 गांव सहित एक नगर पालिका परिषद और 23 पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी निभाकर बाखूबी प्रदेश में बाराबंकी ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल यानी (आईजीआरएस) की शिकायतों के निस्तारण में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तो भाई अपराधियों को भी सजा दिलाने में बाराबंकी द्वितीय स्थान पर है। जिले के एसपी दिनेश सिंह छः पुलिस उपाधीक्षक और 23 पुलिस स्टेशन के निरीक्षक और प्रभारी को कड़े निर्देश देकर हर पुलिस चौकी एवं हल्का में अपनी नजर बनाए रहते हैं एसपी दक्षिणी और उत्तरी भी इस बात पर नजर रखते हैं कि जिले में कोई ऐसी घटना ना हो पाए जिससे जनता व सरकार के बीच भय का माहौल बन सके। इसलिए तमाम पुलिस के आला अफसर बाराबंकी में सख्त पुलिसिंग कर अपराधियों एवम माफियाओं व गुंडों पर अपनी नजर बनाये रखने के साथ कड़ी कार्यवाही कर रहे हैं।

ALSO READ  Jio Platforms IPO की रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी, 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बना भारत का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू

नारी शक्ति मिशन को भी दिया बढ़ावा****

बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार मिशन नारी शक्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है कॉलेज स्कूल सार्वजनिक स्थान एवं एनजीओ के माध्यम से तरह-तरह के आयोजन कर मिशन नारी शक्ति को बढ़ावा देकर महिलाओं को गुड टच व बेड टच के बारे में भी बताया गया है महिलाओं व बेटियों को कैसे अपने आप में सुरक्षित रहना है इसकी जानकारी महिला पुलिस द्वारा बाराबंकी जिले में कई तमाम कार्यक्रम कर दी गई। जिससे महिलाओं और बच्चों को जागरुक भी किया गया इस दौरान तमाम संभ्रांत लोगों के बीच इन बैठकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन बने ओस्कर क्लेन मेडल पाने वाले पहले भारतीय

माफियाओं की कमर तोड़ने में भी बाराबंकी पुलिस नंबर-1*****

जिले में अवैध गोरख धंधे जैसे गांजा चरस भांग और अवैध क़िस्म के कारोबारी पर बाराबंकी पुलिस द्वारा लगातार धड़पड़कर उनके गोरखधंधों को बंद कराया गया। बीते दो वर्षों में सैकड़ो माफियाओं के खिलाफ अवैध गोरख धंधे की कार्यवाही कर अपराधियों के खिलाफ बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई कर उनको जेल भेजने का कार्य किया है इससे पूर्व में भी तमाम आईपीएस अधिकारी तैनात रहे लेकिन जो कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में की गई। वह अब तक की ऐतिहासिक कार्यवाही है। और यही वह वजह है कि आए दिन प्रदेश में बाराबंकी टॉप कर रहा है वही जानता भी पुलिस पर भरोसा कर भय मुक्त अपनी जिंदगी की रही है

ALSO READ  संविधान बचाने के लिए दिल्ली कूच करेगी अमेठी यूथ कांग्रेस, 1 नवंबर की रैली की तैयारी तेज
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!