Skip to main content

Naradsamvad

लखनऊ में खतरनाक स्तर पर तालकटोरा क्षेत्र की हवा: गुलाबी ठंड का बढ़ा असर, पछुवा हवा चलने से गिरेगा पारा बढ़ेगी ठंड – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी। रात का तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। हवा के रुख में बदलाव के चलते तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नम पुरवा हवा की जगह पछुआ ने ले ली।

.

यह शुष्क है, जिससे तापमान में गिरावट हो रही। आज सुबह के समय लखनऊ के कई इलाकों में धुंध छाई रही। तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आद्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 44 दर्ज किया गया।

ALSO READ  रेलवे बोर्ड ने यूपी के पांच डिवीजनों में नए डीआरएम नियुक्त किए, प्रशासनिक फेरबदल

पूर्वी की जगह चल रही पछुवा हवा

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए दाना तूफान की वजह से पुरवा हावी हो गई थी। तूफान कमजोर पड़ने के बाद भी बंगाल की खाड़ी की ओर से देश के उत्तर तक चल रही हवा का दबाव तेज था। पुरवा कमजोर पड़ने के बाद पहाड़ी इलाकों से हो कर आ रही पछुआ ने इसकी जगह ले ली।

कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले कुछ दिनों तक दिन में मौसम साफ बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। दिन का तापमान भी नीचे आएगा। तीन से चार दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री का अंतर देखने को मिल सकता है। साथ ही सुबह हल्की धुंध और शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा।

ALSO READ  बाराबंकी में अंडा खाने पर विवाद, युवक पर लाठियों से हमला कर किया अधमरा

खराब श्रेणी में लखनऊ की हवा

लखनऊ में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब हो रहा है। सुबह के समय में सभी 6 केंद्रों का औसत AQI 236 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां पर AQI 366, केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र का AQI 328 के साथ बहुत खराब रहा। लालबाग में AQI 237, कुकरैल 182, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 194 और गोमतीनगर का 91 दर्ज किया गया है। इसमें सबसे अधिक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 के मिले हैं। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 258 के साथ खराब श्रेणी में रहा है।

ALSO READ  बाराबंकी: बीजेपी नेता शिवप्रकाश अवस्थी राहुल ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित किया तेहरी भोज

इस बार तालकटोरा में खतरनाक हुई प्रदूषण की समस्या

लखनऊ में हवा का स्तर सबसे अधिक तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में ही खराब है। नवंबर 2023 में पहले पांच दिनों तक हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में रही। 1 नवंबर को AQI 208,2 नवंबर को 226, 3 नवंबर को 210,4 नवंबर को 217 और 5 नवंबर को 373 दर्ज किया गया है। वहीं, इस बार हवा का स्तर तालकटोरा क्षेत्र में बहुत खराब है। 1 नवंबर को AQI 382,2 नवंबर को 344,3 नवंबर को 352 और 4 नवंबर को खतरनाक स्तर पर 452 रहा है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!