Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी-बहराइच हाईवे होगा सिक्स लेन, दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य !

चौकाघाट-दुर्गापुर मोड़ पर शुरू हुआ तकनीकी सर्वे, 102 किमी मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी तेज !

रिपोर्ट:- के के शुक्ल

बाराबंकी:-  लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में रविवार को चौकाघाट-दुर्गापुर मोड़ के पास राजमार्ग के बीच सर्वे का कार्य शुरू किया गया। कलकत्ता से आई टीम सड़क की चौड़ाई, भूमि और निर्माण से जुड़े अन्य जरूरी बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है।

सर्वेयर विजन रॉय ने बताया कि लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन किए जाने का प्रस्ताव है। इसी के तहत मार्ग का तकनीकी सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, चौड़ाई और आसपास की भूमि को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य की आगे की रूपरेखा तैयार की जा सके।

विजन रॉय के अनुसार बाराबंकी से बहराइच तक करीब 102 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन बनाया जाना प्रस्तावित है। सर्वे पूरा होने के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार करीब दो वर्ष के अंदर सिक्स लेन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

राजमार्ग के सिक्स लेन बनने से इस मार्ग पर बढ़ते यातायात को राहत मिलने की उम्मीद है। चौड़ी सड़क बनने से वाहनों का आवागमन सुगम होगा और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों में सर्वे शुरू होने के बाद सड़क के जल्द चौड़ीकरण की उम्मीद जगी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1413414
Total Visitors
error: Content is protected !!