Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

पत्रकार परिवार ने श्रद्धालुओं को बांटा मिनरल वाटर, रात ढाई बजे तक चला सेवा अभियान

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर, बाराबंकी। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन पर्व पर लोधेश्वर महादेवा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रामनगर पत्रकार परिवार ने सेवा और मानवता की मिसाल पेश की। मंदिर दर्शन के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पत्रकार परिवार की ओर से मिनरल वाटर की बोतलों का वितरण किया गया। भीड़ और बारिश के बीच श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराने का यह सेवा अभियान देर रात करीब ढाई बजे तक चलता रहा।पत्रकार परिवार के संरक्षक चंद्र प्रकाश चौरसिया के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष राम शंकर वर्मा के संयोजन में आयोजित जल वितरण कार्यक्रम में पत्रकार परिवार के सदस्यों ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर पानी की बोतलें वितरित कीं। संत कुमार उपाध्याय, विशाल अवस्थी, विवेक शुक्ला और निरंकार त्रिवेदी ने देर रात तक सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। लंबी कतारों और भीड़ के बीच दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को पानी मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।महादेवा धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। ऐसे में पेयजल की व्यवस्था उनके लिए बेहद जरूरी थी। पत्रकार परिवार के सदस्यों ने आपसी सहयोग और समर्पण के साथ जल वितरण की जिम्मेदारी संभाली। सेवा कार्य के दौरान महिला, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को विशेष रूप से पानी उपलब्ध कराया गया।श्रद्धालुओं ने पत्रकार परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में इस तरह के सेवा कार्य से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलती है। लोगों ने पत्रकार परिवार के सदस्यों के प्रति आभार भी जताया।सेवा अभियान को सफल बनाने में मुकेश शुक्ला, हरिओम अवस्थी, नीरज शुक्ला, आरएन साहनी, ललित पांडेय, एसपी शुक्ला, उमेश तिवारी, गुलशन शुक्ला, अंजनी अवस्थी, आरके शुक्ला, केके शुक्ला, अनूप पांडेय सहित अन्य पत्रकारों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। देर रात तक चले इस अभियान ने पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का भी संदेश दिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1361076
Total Visitors
error: Content is protected !!