कोटेदारों के मानदेय में बढ़ोतरी, बैठक में सरकार के फैसले की सराहना
एमएलसी बोले- कोटेदारों के हित में लगातार किए जा रहे प्रयास

एमएलसी अंगद सिंह कोटेदारों को संबोधित करते हुए साथ में ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी सहित अन्य।
रिपोर्ट/राजेश त्रिवेदी
रामनगर बाराबंकी। रामनगर ब्लॉक परिसर में सोमवार को भाजपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अंगद सिंह की अध्यक्षता में कोटेदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमएलसी अंगद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय कुमार तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हरायण और जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ भी उपस्थित रहे।
एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटेदारों के मानदेय में 25 रुपये और केंद्र सरकार ने 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस तरह कुल 35 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि कोटेदारों के हित में 25 रुपये की वृद्धि के लिए भारत सरकार को पत्र भी लिखा गया था। उन्होंने कहा कि कोटेदार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार उनके हितों को ध्यान में रखकर लगातार प्रयास कर रही है।
ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार तिवारी ने कहा कि कोटेदार गांवों में पात्र लाभार्थियों तक सरकारी खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानदेय में बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिलेगी और राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा।
बैठक में सप्लाई इंस्पेक्टर अनुज सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, डॉ. दलबीर सिंह, राम शंकर लोधी, मोनू सिंह, विशाल सिंह मौजूद रहे। कोटेदार रवि चौहान, मनोज कुमार त्रिवेदी, देवाराम मिश्रा, रिकू सहित सैकड़ों कोटेदार उपस्थित रहे।
























