रामसनेहीघाट में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी :- ग्राम छन्दवल स्थित बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. शशि कुमार अवस्थी एवं संस्था अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी देवेश गुप्ता उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में शिक्षिका प्रिया मौर्या, सरिता यादव, इलावती, पलक कनौजिया, शिक्षक सुनील कुमार, आरएन रावत, छाया देवी, अर्चना, श्रद्धा गुप्ता, जियालाल, सरोज, सरस्वती सहित करीब एक सैकड़ा अभिभावक और ढाई सौ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।