Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद कोटवा धाम के विकास को मिली रफ्तार, डीएम ने किया निरीक्षण !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी: सावन से पहले लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोटवा धाम का नाम लिए जाने के बाद इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के विकास को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे कोटवा धाम के प्रति अब उम्मीदें धरातल पर उतरती दिख रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सत्यनामी महंत अखिलेश दास द्वारा उठाए गए विरोध और हाउस अरेस्ट की घटना के बाद यह मुद्दा और प्रमुखता से सामने आया था।

मुख्यमंत्री के संबोधन में कोटवा धाम का उल्लेख होने के बाद अब करीब 356 वर्ष पुराने पवित्र कुंड के संरक्षण और विकास की पहल शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। लोग इसे सरकार की “विरासत भी, विकास भी” नीति से जोड़कर देख रहे हैं।

प्राचीन कुंड के संरक्षण पर जोर, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और बैरिकेडिंग के निर्देश

इसी क्रम में जिलाधिकारी ईशांत प्रताप सिंह ने शनिवार को कोटवा धाम पहुंचकर पवित्र कुंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य कुंड की ऐतिहासिकता और धार्मिक पवित्रता को सुरक्षित रखते हुए किया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि प्राचीन संरचना से किसी प्रकार का समझौता न हो और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम निर्माण तथा भीड़ नियंत्रण के लिए स्थायी बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएनडीएस को कुंड के विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

कोटवा धाम में पहले से ही करीब 202.51 लाख रुपये की लागत से पर्यटन और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य स्वीकृत हैं। अब कुंड के संरक्षण और विकास से धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह विरासत और विकास को साथ लेकर कार्य किए जाते रहे, तो बाराबंकी के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिल सकती है। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1327839
Total Visitors
error: Content is protected !!