Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

88 साल का दर्द, अब मिलेगा न्याय! अल्हागंज चकबंदी को लेकर सपा का बड़ा हमला, आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश!

रिपोर्ट:-  राहुल मिश्रा

शाहजहाँपुर के नगर पंचायत अल्हागंज और जलालाबाद तहसील के दर्जनों गांवों में पिछले करीब नौ दशकों से चकबंदी की प्रक्रिया अटकी पड़ी है। खेतों के छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटने से न सिर्फ खेती की लागत बढ़ रही है, बल्कि आए दिन किसानों के बीच सीमा विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती है।

किसानों की इसी गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी और जिला सचिव प्रभाशंकर गुप्ता ने लखनऊ पहुँचकर चकबंदी आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

सपा नेताओं के ज्ञापन का तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद (IAS) के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी मुख्यालय, लखनऊ मोहम्मद असलम ने शाहजहाँपुर के जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। पत्र में सभी बिंदुओं का परीक्षण कर तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करने और रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

उम्मीद है कि उच्च अधिकारियों के इस कड़े रुख से 88 सालों से अटका यह मुद्दा जल्द हल होगा और अल्हागंज के किसानों को राहत मिलेगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1323412
Total Visitors
error: Content is protected !!