Naradsamvad

[post-views]

खेतों में चोरी का खेल खत्म, झटका मशीन और 07 बैटरियों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार…!

बाराबंकी : – कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खेतों से झटका मशीन और बैटरियां चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 अलग-अलग कंपनियों की बैटरियां, एक झटका मशीन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तार काटने का उपकरण तथा एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फहीम पुत्र फिरोज और अंकित पुत्र बसंत लाल निवासी ग्राम रोटीगांव, थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। दोनों को सिनर्जी फैक्ट्री मोड़ चिलहटा पुल के पास से दबोचा गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्तों ने 02/03 अप्रैल 2026 की रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम कोडरमऊ स्थित खेतों से बैटरियां और झटका मशीन चोरी की थी। लगातार हो रही खेतों से चोरी की घटनाओं से किसानों में नाराजगी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। फहीम के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा मिलने के बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1064331
Total Visitors
error: Content is protected !!