ब्यूरो रिपोर्ट नारद संवाद न्यूज़
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित निजी अस्पताल के ICU में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से कई मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। आग लगते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई और मरीजों व तीमारदारों में भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग ICU वार्ड में लगी, जहां गंभीर मरीज भर्ती थे। प्रशासन ने कई मौतों की पुष्टि की है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ICU पांचवीं मंजिल पर होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। फायर कर्मियों ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला तथा अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।










