Naradsamvad

[post-views]

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई गठित, विवेक शुक्ल बने अध्यक्ष,

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई का गठन बुधवार को पुरानी तहसील परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विवेक शुक्ल को नगर अध्यक्ष तथा शुभम जायसवाल को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनका त्वरित समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी किसी धर्म, जाति या वर्ग विशेष का नहीं होता, बल्कि वह व्यापार जगत का प्रतिनिधि होता है। इसलिए संगठन सभी व्यापारियों के हितों की समान रूप से रक्षा करेगा।जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाजारों में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं, प्रशासनिक दिक्कतों तथा अन्य मुद्दों के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न किया जाता है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की आर्थिक रीढ़ हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।जिला उपाध्यक्ष मोनू त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को अकेला महसूस करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संगठन हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ा रहेगा।कार्यक्रम में अरुण रावत सहित अन्य वक्ताओं ने भी व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की एकजुटता बढ़ाने और उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन इंद्रमणि उपाध्याय ने किया। अंत में सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1056400
Total Visitors
error: Content is protected !!