रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। पांचवें बड़े मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों और भंडारों की धूम रही। कस्बा रामनगर सहित आसपास के गांवों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कस्बे के पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर, ग्राम बरियारपुर के झड़ूले दास मंदिर, तथा बुढ़वल चौराहे पर विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ। बुढ़वल चौराहे पर विनोद शुक्ला, सुभेंद्र एवं अमरेंद्र के संयोजन में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा, रविकांत पांडेय एवं पवन ओझा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।वहीं ग्राम मनौरा में वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद द्वारा आयोजित भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, शीतला बख्श सिंह, केपी सिंह, योगेंद्र सिंह, विनय प्रताप सिंह, विमल कुमार वर्मा, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रोहित वर्मा, विवेक वर्मा,, आशीष तथा अवधराज सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इसी क्रम में ग्राम मझौनी के हनुमान मन्दिर पर भण्डारा चलाया गया तथा ग्राम रामपुर महासिंह में सूर्यभान यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन कराया। पूरे दिन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भंडारे और धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है।क्षेत्र में लगातार हो रहे धार्मिक आयोजनों के चलते श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन आयोजनों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।































