Naradsamvad

[post-views]

सीहामऊ में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सीहामऊ में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन विजय अवस्थी एवं ललता तिवारी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ग्रामीणों व खेल प्रेमियों की खासी भीड़ मौजूद रही।उद्घाटन मैच सीहामऊ व अविनाश इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें सीहामऊ की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद खेले गए दूसरे मैच में कन्हैयापुर की टीम ने बिछलखा को हराकर जीत अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में सीहामऊ किंग्स ने तारापुर को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।शाम को खेले गए चौथे मैच में महादेवा टाइगर्स ने अमोली कला की टीम को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से शिकस्त दी। मैचों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं दर्शकों ने भी तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।टूर्नामेंट के दौरान संचित अवस्थी व अभिषेक दीक्षित (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि) कमेंट्री करते नजर आए, जिन्होंने अपने अंदाज से मैचों में रोमांच बनाए रखा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस टूर्नामेंट के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

893481
Total Visitors
error: Content is protected !!