Naradsamvad

[post-views]

फाल्गुनी मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, ढाबा-होटल संचालकों को दिए निर्देश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा धाम में लगने वाले फाल्गुनी मेले को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार शाम थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे की अध्यक्षता में ढाबा, होटल व पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी ने निर्देश दिया कि मेले के दौरान भोजन की दरें पहले से निर्धारित रखें और श्रद्धालुओं से अधिक वसूली न की जाए। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों पर केवल शाकाहारी भोजन परोसने को कहा गया।यातायात व्यवस्था को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों को बड़े वाहनों को पंप के सामने खड़ा न होने देने और ईंधन भरने के बाद वाहनों को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को भी कांवड़ियों की सेवा, पेयजल व विश्राम की व्यवस्था में सहयोग करने तथा ढाबा संचालकों से समन्वय बनाए रखने को कहा गया।बैठक में महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडेय व पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों के संचालक मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

560340
Total Visitors
error: Content is protected !!