Skip to main content

Naradsamvad

त्रिलोकपुर में किराना दुकान के गोदाम में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी।तहसील क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर में सोमवार शाम एक किराना दुकान के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की इस घटना में गोदाम में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। दुकान संचालक शोनू नाग अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी दुकान के पीछे बने गोदाम में रखे सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल गया।आग से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

ALSO READ  यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला, कई सीटों के नतीजे घोषित
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!