Skip to main content

Naradsamvad

तहसील समाधान दिवस में उठा चक मार्ग पर लगे शहतूत के पेड़ काटने का मुद्दा

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। ग्राम दिलौना परगना सूर्यपुर में चकमार्ग संख्या 352 पर लगे शहतूत के पेड़ को काटे जाने का मामला संपूर्ण समाधान दिवस में उठा। भारतीय किसान यूनियन धमरेंद्र गुट प्रदेश प्रभारी मायाराम यादव ने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्तियों ने अब सार्वजनिक मार्ग पर लगे पेड़ को भी काट डाला है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दिलौना की गाटा संख्या 352 चकमार्ग तथा गाटा संख्या 353 नवीन परती पर एक व्यक्ति का लंबे समय से अवैध कब्जा था। इस पर प्रशासन ने 21 मार्च 2024 को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में राजस्व और पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कब्जा खाली कराया था। उस दौरान गेहूं की फसल ट्रैक्टर से जुतवाकर हटाई गई थी तथा अस्थाई निर्माण को हटाने के लिए एक सप्ताह का लिखित समय दिया गया था।लेकिन कुछ समय बाद कब्जेदार ने पुनः उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया। इस प्रकरण में हल्का लेखपाल की तहरीर पर 8 दिसंबर 2024 को कोतवाली रामसनेहीघाट में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। इसके बावजूद राजस्व विभाग द्वारा अब तक जमीन को दोबारा मुक्त नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को वेद प्रकाश व उनके पुत्र अंचित कुमार उर्फ सोनू ने चकमार्ग पर लगे बड़े शहतूत के पेड़ को काट डाला। इस संबंध में किसान यूनियन के कार्यकताओं ने प्रदेश प्रभारी के साथ नाराजगी जताते हुए संपूर्ण समाधान दिवस राम सनेही घाट में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध कब्जे और पेड़ काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

ALSO READ  बाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सीतापुर के पति-पत्नी
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!