Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

सरदार वल्लभभाई पटेल के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत- डॉ कमलेश सिंह

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।यूनियन इंटर कालेज रामनगर में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलेश सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को एकता और अखंडता के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर कमलेश सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। आजादी के बाद देश की रियासतों को एकीकृत करने के लिए उन्होंने बहुत ही प्रयास किया। इसके उपरांत सभी रियासतें एक हुई। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल किसानों, दलितों व मजदूरों के उत्थान के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। समाज के विकास के लिए उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। जब तक उनके पदचिन्हों पर नहीं चला जायेगा, किसी भी वर्ग का विकास नहीं हो सकता।विद्यार्थियों ने थाना रामनगर पर आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी में भी सहभागिता किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1480976
Total Visitors
error: Content is protected !!