Skip to main content

Naradsamvad

यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में किशोर स्वास्थ्य मंच का किया गया आयोजन

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किशोर स्वास्थ्य शिविर के साथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई और प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बुधवार को डॉक्टर स्वप्निल की अगुवाई में विद्यालय परिसर में किशोर स्वास्थ्य कैंप लगाकर 187 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 50 बच्चो की खून जांच 53 बॉडी मास इंडेक्स की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसके बाद कक्षा 12 की छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई जिसमें नंदिनी ने प्रथम स्थान तथा दिव्या ने द्वितीय स्थान और चित्रपूर्णा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ कमलेश सिंह व डॉक्टर स्वप्निल ने विजय छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्वास्थ्य कर्मी यशपाल सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन राम अनुज ने किया। इस मौके पर डॉक्टर दिव्या प्रियंका बिंदेश्वरी के साथ स्वास्थ्य कर्मी पूनम पटेल साकेत बाजपेई विजय वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे।

ALSO READ  नेपाल के जनकपुर धाम से पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली साइकिल रैली बाराबंकी पहुंची
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!