Skip to main content

Naradsamvad

तहसील क्षेत्र में छठ पूजा के लिए बनाए गए 19 घाट तहसीलदार ने टीम के साथ किया निरीक्षण

Vivek Shukla
1 Min Read

Ad image

रामनगर बाराबंकी।तहसील क्षेत्र में छठ पूजा के मद्देनजर नदियों एवं तालाबों के किनारे 19 घाट बनाए गए हैं। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने रविवार को टीम के साथ घाटों पर पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। छठ पूजा करने वाली महिलाएं सोमवार व मंगलवार को घाटों पर पहुंचकर डूबते व उगते सूरज को अर्घ देकर पुत्र की लंबी उम्र एवं सुख समृद्धि की कामना करेंगी निर्जला व्रतधारी महिलाओं द्वारा घाटों पर तीन पहर की पूजा की जायेगी। इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा सरयू नदी भगहर झील कल्याणी नदी क़स्बा स्थित तालाब सहित 19 घाटों पर साफ सफाई प्रकाश आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। एडीओ पंचायत अभय शुक्ला की अगुवाई में सरयू नदी के तपेसिपाह सिसौडा डिपो पर बनाए गए घाटों पर कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की जा रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक के निर्देश में ईओ अशोक खरवार की देखरेख में अटल उद्यान पार्क में स्थित तालाब की सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही थी।

ALSO READ  चक्रवात अर्नब के तट पर पहुंचने की संभावना, गूगल ट्रेंड्स पर देशभर में बढ़ी सर्च
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!