Skip to main content

Naradsamvad

गायत्री परिवार द्वारा 2 नवम्बर को 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजित कर होगा भूमि पूजन

Vivek Shukla
1 Min Read

बाराबंकी।जनपद अंतर्गत पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क परिसर में आगामी 26 से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले विशाल 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन आगामी 2 नवम्बर 2025, रविवार को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली के टोली नायक व प्रसिद्ध प्रज्ञा पुराण कथा वाचक श्याम बिहारी द्विवेदी के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य संपन्न होगा। गायत्री शक्ति पीठ बाराबंकी के समन्वयक ए.पी. शर्मा, सह-समन्वयक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव तथा मीडिया प्रभारी डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर बाराबंकी सहित आसपास के कई जिलों एवं राज्यों से गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता, साधक एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

ALSO READ  बाराबंकी में मानव विकास सेवा समिति ने साफ की सड़क किनारे की झाड़ियां, सुरक्षित सफर की मुहिम
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!