Skip to main content

Naradsamvad

ट्रेन के चपेट में आने से जेसीबी चालक घायल,जिला अस्पताल रेफर

Vivek Shukla
1 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भिजवाया जहां पर हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मसौली के ग्राम राजापुरवा मजरे नहामऊ निवासी 27 वर्षीय जेसीबी चालक शिवपाल यादव पुत्र जयनारायण शनिवार को बुढ़वल व चौकाघाट रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित बुढ़वल गाँव के निकट रेलवे लाइन के पास मौजूद था तभी गोण्डा की तरह जा रही लखनऊ बरौनी की चपेट आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल सुनील व शिवमोहन ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया। जहाँ पर हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

ALSO READ  बाराबंकी में मानव विकास सेवा समिति ने साफ की सड़क किनारे की झाड़ियां, सुरक्षित सफर की मुहिम
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!