Naradsamvad

[post-views]

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फाँसी लगाई, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप-सुबेहा के महतेली वार्ड का मामला!

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)
बाराबंकी/सुबेहा। सुबेहा थाना क्षेत्र के महतेली वार्ड में शुक्रवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब 28 वर्षीय विवाहिता रेनू पत्नी बेचू उर्फ़ दुर्गेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फाँसी के फंदे से लटकता मिला।जानकारी के मुताबिक, रेनू ने घटना से कुछ समय पहले अपनी भाभी को फोन कर मारपीट की बात बताई थी। इसके बाद मायके पक्ष को उसकी जान की चिंता सताने लगी थी। देर रात खबर आई कि रेनू ने आत्महत्या कर ली।मौके पर पहुंचे मोहल्लेवालों की मदद से पति दुर्गेश ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को बिना बताए कार्रवाई शुरू की। वहीं, मायके वालों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना कर साड़ी व अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए।बताया जाता है कि रेनू की शादी वर्ष 2015 में महतेली वार्ड निवासी दुर्गेश से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट की स्थिति बनी रहती थी। मृतका के दो बच्चियां हैं—अंशिका (6 वर्ष) और रितिका (3 वर्ष)।पति दुर्गेश का कहना है कि घटना के समय वह मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में गया था। पत्नी ने फोन किया था लेकिन डीजे की आवाज़ में वह कॉल रिसीव नहीं कर पाया। घर लौटने पर उसने रेनू को फाँसी पर लटका पाया।फिलहाल मायके पक्ष ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि रेनू की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। सुबेहा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कान्त सिंह ने बताया कि मामले की जाँच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर की जाएगी।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

670628
Total Visitors
error: Content is protected !!