Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर तहसीलदार ने किया भगहर झील का निरीक्षण

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर तहसीलदार ने दिए निर्देश

रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर तहसील क्षेत्र की प्रसिद्ध भगहर झील में आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे रामनगर तहसीलदार विपुल सिंह तथा थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने झील पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने प्रतिमा विसर्जन के लिए तय स्थान पर साफ-सफाई और समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को झील के चारों ओर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस और राजस्व टीम को सतर्क रहना होगा।

तहसीलदार विपुल सिंह ने कहा, “भगहर झील में होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।”

वहीं, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि भगहर झील में हर साल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। इस बार भी प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना और विसर्जन करने का अवसर मिल सके।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब का खतरा, 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!