‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सफाई कर्मियों ने दिया समाज को संदेश!
पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर) बाराबंकी। गुरुवार देर रात आदर्श नगर पंचायत सुबेहा में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने गली-चौराहों पर झाड़ू लगाकर पूरे इलाके को स्वच्छ बना दिया। यह पहल 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चल रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत की गई।करीब 15 से अधिक सफाई कर्मियों की टीम ने मिलकर पूरे मोहल्ले, गलियों और चौराहों पर जमा गंदगी, कचरा व कागज हटाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर सफाई नायक मुजीब के नेतृत्व में मोहम्मद कस्फी, विनोद, गोविंदा, रामशरण, विकास और मोहम्मद यायाह सहित पूरी टीम मौजूद रही। जनता ने रात्रि में सफाई जैसे अनोखे प्रयास की सराहना करते हुए नगर पंचायत और सभी सफाई कर्मियों को दिल से बधाई दी। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साफ-सुथरे वातावरण की आदत को प्रोत्साहित करना है।