Naradsamvad

[post-views]

✦ CHC सुबेहा में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

स्वास्थ्य जागरूकता, अन्न प्राशन और गोद भराई से मिला समाज को सशक्त संदेश

राघवेन्द्र मिश्रा (एडिटर)
सुबेहा।सरकार की ओर से संचालित “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” कार्यक्रम का मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुबेहा में भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुबेहा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह (मोनू) ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रूपचंद चौरसिया, मंडल मंत्री रामजस कश्यप, विशाल सभाषद, देवी बख्श सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट मृत्युंजयेश मिश्रा ने किया, जिन्होंने आरंभ से लेकर समापन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक्स-रे टेक्नीशियन मोहम्मद फुरकान खान ने मंडल महामंत्री का स्वागत कर सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया।

CHC सुबेहा में कार्यक्रम का शुभारंभ 
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर करते हुए मंडल अध्यक्ष -रणवीर सिंह(मोनू) सुबेहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते- मृत्युन्जेस मिश्रा (फार्मासिस्ट)
मंडल महामंत्री का स्वागत करते-फुरकान खान
स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते डॉक्टर गौरव
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डाक्टर गौरव(एमडी)
गोद भराई कार्यक्रम करते मंडल अध्यक्ष।
डॉ0 माधवी सिंह (आई सर्जन)

कार्यक्रम के दौरान “अन्न प्राशन” और “गोद भराई” जैसे पारंपरिक संस्कार सम्पन्न कराए गए, जिनसे महिला और बाल स्वास्थ्य के महत्व का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह (मोनू) ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सीधे ज़रूरतमंद परिवारों तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सशक्त समाज की नींव है।

डॉ. गौरव सिंह (एम.डी. डी.एच.) ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या महसूस हो तो तुरंत नज़दीकी अस्पताल में दिखाना चाहिए, ताकि बीमारी को बढ़ावा न मिले। कार्यक्रम में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जन-जागरूकता का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शामिल रहे -डॉ. गौरव सिंह (चिकित्सक, एम.डी. डी.एच.)डॉ. ज्योति (दंत शल्य चिकित्सक, एम.डी. डेंटल सर्जन)डॉ. सयार्ज्या भारती (चिकित्सक, एम.ओ.)डॉ. माधवी सिंह (नेत्र चिकित्सक, एम.डी. आई सर्जन)मृत्युंजयेश कुमार (फार्मासिस्ट)मोहम्मद फुरकान खान (एक्स-रे टेक्नीशियन)सीतु, शुभी बाजपेयी, सुधा रश्मि, यतेन्द्र कुमार, अर्चना पटेल (ए.एन.एम.)ममता रानी (स्टाफ नर्स)
अमित सिंह व अदिति कुमारी (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी)
अर्चना, सुश्रीना देवी, सरोजा देवी, बिंदु देवी, ममता देवी (आशा कार्यकर्ता)सुनीता, सविता, पुष्पा, कुमकुम, राजकुमारी, संदो देवी, हेमलता वर्मा, कुशुम देवी, डॉली साहू, मंगला कुमारी, तारावती, साधना, सुभा सिंह, रानवली, हेमावती, सरोज कुमारी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)आरती कुमारी व आभा रानी (आईसीडीएस हैदरगढ़)
पंकज कुमार (एल.आई.), जोना फैमिली (आई.ओ.)
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, ग्रामवासी और महिलाओं ने सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां स्वास्थ्य कर्मियों और कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि समाज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी और परिवार की हर नारी को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

647786
Total Visitors
error: Content is protected !!