Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी की तहसील रामनगर के रानीगंज में 36वें वर्ष पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल हो रहा तैयार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read
oplus_2097152

 

Ad image

ब्यूरो रिपोर्ट/ चंद्रोदय अवस्थी

रामनगर बाराबंकी।बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत रानीगंज में इस वर्ष भी बड़े श्रद्धा भाव के साथ मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। क्षेत्रीय दुर्गा जागरण समिति के तत्वावधान में बन रहे इस पंडाल का निर्माण कार्य सीतापुर और हरदोई के कारीगरों की टीम 1 सितंबर से कर रही है, जो 22 सितंबर तक पूरा होगा। पंडाल को पहाड़ का रूप दिया जा रहा है और लाइट की झालरों से सजाया जाएगा। समिति के महामंत्री दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि यह परंपरा स्वर्गीय भगवती सिंह कजियापुर ने शुरू की थी, जो अब अपने 36वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस बार पंडाल में वैष्णो देवी की झांकी, बाढ़ गंगा झरना, पिंडी दर्शन, ज्वाला जी की ज्योति और काल भैरव दर्शन जैसे आकर्षण होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व सामाजिक सेवा बनेगी खास पहचान:

नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें कवि सम्मेलन, जवाबी कव्वाली, दुर्गा जागरण, कीर्तन, रामलीला और राजस्थान से रामू मारवाड़ी की विशेष प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगी। समिति प्रतिवर्ष की भांति गरीब कन्याओं का विवाह भी कराएगी। 80 सदस्यों वाली समिति तन-मन-धन से मां की सेवा में जुटी रहती है और नशा उन्मूलन अभियान भी चलाती है। मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश से लाई गई ज्वाला देवी की ज्योति होगी। सुरक्षा हेतु 8 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरा, 5 अग्निशमन सिलेंडर, 10 बोरी बालू और 1000 लीटर पानी की टंकी की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और सफाईकर्मी की मांग भी की गई है। पंडाल परिसर में बच्चों के लिए झूले और खान-पान की दुकानें भी लगेंगी, जिससे यह आयोजन मेले का रूप धारण करेगा। इस आयोजन में पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं समिति अध्यक्ष ज्ञानू सिंह का विशेष योगदान रहता है।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!