Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सुबेहा नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का काला साम्राज्य! सभासद विशाल ने खोली पोल-ठेकेदार सहित कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल-विशाल (सभासद)

सभासद विशाल का बड़ा आरोप – लिपिक सतीश श्रीवास्तव और EO की मिलीभगत से सफाईकर्मी कस्फी चला रहा पूरा कार्यालय, सभासद ने  22 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी…!

राघवेन्द्र मिश्रा-पत्रकार / बाराबंकी।
नगर पंचायत सुबेहा का भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आ चुका है। सुबेहा के पट्टी वार्ड नं. 10 से सभासद विशाल ने नगर पंचायत कार्यालय और जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे 22 अगस्त 2025 को आत्मदाह करेंगे। सभासद का आरोप है कि ठेकेदार सुंदरम वर्मा ने नाली और नाले के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसके चलते नए बने नाले कुछ ही महीनों में मिट्टी से पटने लगे हैं। और टूटने लगे हैं सभासद विशाल ने नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं का भी खुलासा किया है। उनका कहना है कि नगर पंचायत के EO महीनों से कार्यालय नहीं आते, और पूरे कार्यालय का संचालन एक सफाईकर्मी कस्फी के भरोसे चल रहा है। इससे भी बड़ा आरोप कार्यालय में तैनात लिपिक सतीश श्रीवास्तव पर है, जो पिछले 15 सालों से एक ही पद पर जमे हुए हैं और योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सभासद ने आरोप लगाया है कि लिपिक के ही इशारे पर एक सफाई कर्मी अधिकारी बन कर कुर्सी पर बैठकर भ्रस्टाचार को बढ़ावा दे रहा है सभासद ने यह भी कहा कि नगर पंचायत की खुली बैठकों में प्रस्ताव फर्जी तरीके से पास कराए जाते हैं और सभासदों के जबरन हस्ताक्षर बना लिए जाते हैं। जो प्रस्ताव पास होता है उसको न पास करके अपने मन का प्रस्ताव पास किया जाता है यह आरोप भी लगाए हैं। साथ ही नगर पंचायत में बिना रिश्वत के काम न होना यही जनता की भी बड़ी समश्या है। यही बो वजह है कि नगर पंचायत में सभासदों की बिल्कुल भी नही सुनी जाती है अगर नगर पंचायत में तैनात कर्मचारियों की संपत्ति की जांच हो जाये तो कई कर्मचारी भ्रस्टाचार के मामलों में फंस सकते हैं यही बो डर रहता है इस लिए सभी योजनाओं के लाभ और टेंडर की जानकारी जनता और सभासदों को नही दी जाती हैं।

Ad image

जिलाधिकारी बाराबंकी को भेजे गए पत्र में सभासद विशाल का कहना है कि जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ तभी पहुंचेगा जब नगर पंचायत में व्याप्त इस भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि तुरंत ठेकेदार, EO और लिपिक सतीश श्रीवास्तव की जांच कराकर सख्त कार्यवाही की जाए, वरना वे अपनी जान की बाजी लगाकर भी इस भ्रष्टाचार का विरोध करेंगे।जरूरत पड़ने पर सीएम योगी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1523224
Total Visitors
error: Content is protected !!